{"_id":"df0f10d9b4cb807e03a8ef7a56f73f50","slug":"the-young-man-took-away-the-knockout-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक को पीटकर लूट ले गए बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटकर लूट ले गए बैग
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से लौटा युवक गांव जाने के लिए रिक्शे पर
विज्ञापन
बैठा तो वहां मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उसे गालियां देकर पिटाई कर दी।
विरोध करने पर उसका बैग लेकर भाग निकले। जिसमें उसके कपडे़ व दो हजार रुपए
नगद थे। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई, लेकिन पिटे युवक
को ही कोतवाली ले आई।
घटना मुख्यालय के बल्दाऊ गंज मार्ग की है। छोटू पुत्र छोटा निवासी सपहा ने बताया कि बुधवार की रात को वह इलाहाबाद से बुंदेलखंड एक्सप्रेस से उतरकर बल्दाऊगंज की ओर आया। वहां खडे़ एक रिक्शे पर वह बैठ गया। पास खड़े तीन अज्ञात युवक आए और उसे गालियां देने लगे।
जब छोटू ने इसका विरोध किया तो उसको जमकर पीटा और बैग लेकर भाग निकले। जानकारी होते ही गश्त पर मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी युवक को पकड़ न सके।
ब्लकि पिटे युवक व उसके एक साथी को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस मामले में कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली थी। इस पर मौके पर मिले युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। युवक ने कुछ युवकों के नाम बताए हैं उनकी तलाश की जा रही है।