{"_id":"6845cf086529dc3f5e087428","slug":"the-young-man-shot-his-friend-with-a-gun-causing-his-death-chitrakoot-news-c-12-knp1055-1142924-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने दोस्त को मारी तमंचे से गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने दोस्त को मारी तमंचे से गोली, मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संस्था
चित्रकूट। शराब पीने के दौरान शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे दो दोस्तों में विवाद हो गया। एक युवक ने तमंचे से दोस्त को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी तमंचा लेकर भाग गया। शराब पार्टी में मौजूद तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मरने वाला युवक पूर्व प्रधान का बेटा है। उस पर हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, धमकी के 11 मामले दर्ज हैं। हत्यारोपी पर भी सात मुकदमे दर्ज हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर सात कांशीराम नगर बनकट रोड निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रवीण कुमार उर्फ पारस वर्मा (28) शनिवार की रात दोस्त रानीपुर भट्ट निवासी मैकू निषाद, करन, ओम, पुत्तन व सुभाष यादव के साथ पावर हाउस के सामने बैठा था। इसके बाद घर से करीब 700 मीटर दूर खेत किनारे जाकर करीब साढ़े 10 बजे शराब और गांजे की पार्टी करने लगे।
पार्टी के दौरान किसी बात पर मैकू और पारस के बीच विवाद हो गया। मैकू ने तमंचे से भाई को गोली मार दी। गोली कमर में लगने से वह गिर पड़ा। इसके बाद वे लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने करन, ओम को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर मैकू, पुत्तन और सुभाष भाग गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी सत्यपाल सिंह, कोतवाल उपेंद्र सिंह व दो सीओ अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली।
-- -
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी दोस्त शराब की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तमंचे की गोली पारस को लगी है। हत्यारोपी मैकू फरार है। उसके खिलाफ सात और पारस के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। इनमें गहरी दोस्ती थी। दोनों जेल भी जा चुके हैं। मैैकू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -- इनसेट
दोनों में थी गहरी दोस्ती
रोहित ने बताया कि भाई पारस व मैकू गहरी दोस्ती थी। मैकू भैरो पागा निवासी बहन के यहां रहता है। ज्यादातर समय दोनों साथ रहते थे। करीब 10 दिन पहले पारस के एक हाथ में फैक्चर हो गया था। उसकी देखभाल के लिए मैकू तीन दिन से हमारे घर ही था। शनिवार की सुबह मैकू ने ही भाई को स्नान कराया था। मैकू ने गोली क्यों मारी, क्या विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
करन के अनुसार पार्टी के दौरान मैकू ने कई बार कमर में खोसे तमंचे को निकाला और लहराया था। उसे खिलवाड़ न करने की सलाह दी गई थी। वहीं, पारस के परिजन साजिश बताकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पारस के तीन भाई रोहित, अनुराग, विराग व दो बहनें अजीता, क्रांति और मां राजरानी हैं। रोहित ने बताया कि उनका पैतृक गांव भंभेट में है। पिता प्रेमशंकर वर्मा 2005 व 2010 में गांव के प्रधान रह चुके हैं। बताया कि घटना के समय पिता निमंत्रण में और मां गांव चली गई थी।
-- -
पुलिस के सामने ही भाग गया मैकू
शनिवार देर रात को जब पारस को गोली लगी तो मैकू भी अन्य दोस्तों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। जब पुलिस अधिकारी पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि पारस की मौत हो चुकी है। इतना सुनते ही मैकू वहां से भाग निकला। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।