फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The X-ray machine at the district hospital has been out of order for two days, causing problems for patients.

Chitrakoot News: जिला अस्पताल की दो दिन से एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान

Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The X-ray machine at the district hospital has been out of order for two days, causing problems for patients.
फोटो- 05- जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन । संवाद
चित्रकूट। जिला अस्पताल में दो दिनों से डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब होने से मरीजों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन के सॉफ्टवेयर में आई खराबी से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें प्राइवेट सेंटरों में जाकर जांच करानी पड़ी। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि पुरानी मशीन से कुछ एक्सरे किए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों की मानें तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन सात से आठ सौ मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे रहे हैं। इनमें 250 मरीजों का एक्सरे होता है, लेकिन अस्पताल में मशीन के खराब होने से मरीजों का बाहर प्राइवेट पैथोलॉजी में एक्सरे कराना पड़ रहा है। इसमें उन्हें दो गुने दाम देने पड़ रहे हैं। अस्पताल में लगी आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर बुधवार की सुबह शुरू होते ही अचानक खराब हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण मशीन पर निर्भर मरीजों को एक्सरे कराने में असमर्थता जताई गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मरीजों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कर्मचारियों द्वारा मशीन खराब होने की जानकारी देने पर वे हताश हो गए। कई मरीजों को आशंका थी कि यदि उनका एक्सरे नहीं हुआ तो वे डॉक्टर को अपनी समस्या नहीं दिखा पाएंगे, जिससे उनकी चिकित्सा प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------
डिजिटल एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर अचानक खराब हो गया था। इससे मरीजों को परेशानी हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पुरानी एक्सरे मशीन से कुछ जरूरी एक्सरे कराए जा रहे हैं। सीएमएस ने आश्वासन दिया कि मशीन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए कार्यदायी एजेंसी को पत्र भेज दिया गया है।
- डॉ. शैलेंद्र कुमार, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed