फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The worker was trapped and killed

Chitrakoot News: मजदूर ने फंदा लगा दी जान

Sat, 28 Sep 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The worker was trapped and killed
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के निही चिरैया गांव के भाटा पुरवा में मजदूर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन

भाटापुरवा निवासी रोहित ने बताया कि उसका भाई लल्लू (35) बृहस्पतिवार की देरशाम से घर से लापता था। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह फिर से जब परिजन उसकी तलाश की तो पुरवा के 500 मीटर दूर एक पेड़ में फंदा से झूलता उसका शव मिला। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों से ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

भाई शारदा ने बताया कि लल्लू कई महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा था। लल्लू सात भाइयों में तीसरे नंबर का है। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार लल्लू की मानसिक हालत खराब होने के कारण उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed