फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The woman 's suicide by hanging

महिला ने की फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sat, 12 Dec 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 12 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
The woman 's suicide by hanging

। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर

विज्ञापन
खुदकुशी कर ली। परिजनों की  सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंची। मायका पक्ष के आरोप के बाद पति को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा है।


घटना कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा की है। मनु उर्फ चुनबादी यादव (22) पुत्री माधव प्रसाद निवासी चर ऐंचवारा का विवाह 26 अप्रैल 2012 को शिवसागर यादव निवासी लोढ़वारा के साथ हुआ था।

शुक्रवार की रात को शिवसागर अपने बडे़ भाई रामसंवारे के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। मनु ने पति से मायके बात करने के नाम पर मोबाइल ले लिया और अपने कमरे में चली गई।

देर रात को उसका पति व भाई लौटा तो भाभी शकुंतला ने घर का दरवाजा खोला। शिवसागर अपने कमरे पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार पत्नी को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद दोनों भाई पीछे के रास्ते कमरे की छत पर पहुंचे और खिड़की से अंदर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे में झूल रही थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे मेें आए और पुलिस को सूचना दी।

उधर, जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गए। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को मुख्यालय भेजा। मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

कोतवाली में पति ने बताया कि उसका किसी तरह कोई विवाद नहीं था। अज्ञात कारणों के कारण पत्नी ने खुदकुशी की है। उसके कोई संतान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed