फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The woman lives by consuming poison, husband beaten hold

महिला ने जहर खाकर दी जान, पति को पकड़कर पीटा

Wed, 09 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 09 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The woman lives by consuming poison, husband beaten hold
जिला अस्पताल में बिलखते हुए जानकारी देते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
 बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माराचंद्रा अतरीपुरवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने मृतका के पति को एक कमरे में बंद कर जमकर पीटा। पुलिस के आने के बाद पति की जान बच सकी। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


माराचंद्रा अतरीपुरवा निवासी बृजराज की पुत्री निशा (25) का विवाह 2012 में इसी थाने के गड़वारी गांव के देवकुमार यादव के साथ हुआ था। दोनों के एक तीन साल का पुत्र है। बताते हैं कि मंगलवार की रात को ससुराल में ही निशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होते ही ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान देर रात निशा की मौत हो गई। पति देवकुमार ने बताया कि पत्नी के जहर खाने के कारण की जानकारी नहीं है। बुधवार की सुबह पत्नी के मायके से आए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के एक कक्ष में बुलाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया और अंदर जमकर पिटाई की। गला दबाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस के आ जाने पर उसकी जान बच गई।  
विज्ञापन


उधर मृतका की मां मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही निशा को दहेज में नगदी व बाइक न लाने पर प्रताड़ित करते थे। कई बार विवाद हुआ, जिसके कारण तीन साल तक पुत्री मायकेे में ही रही। एक माह पहले ही उसे विदा कराकर ससुरालीजन ले गए थे। इसके बाद प्रताड़ित कर मार ड़ाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना जानकारी तो मिली है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन व रेल पटरी के आसपास पानी की बोतल आदि सामग्री समेटकर बेचने का काम करने वाली एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी ऊषा (50) पत्नी स्व.नानकुनी बसोर मंगलवार को प्रतिदिन की तरह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास पड़ी सामग्री समेट रही थी। प्लेटफार्म पर रींवा-मानिकपुर पैसेंजर खड़ी थी। इसी बीच ट्रेन का इंजन बदलकर दूसरी दिशा से आया। उसे पटरी किनारे मौजूद ऊषा नहीं देख पाई और ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के एक पुत्री है। पति की मौत के बाद से वह इंदिरानगर में अपने भाई लल्लू के यहां बेटी के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed