फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water of the drains will not fall into Mandakini

मंदाकिनी में नहीं गिरेगा नालों का पानी

Mon, 31 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 31 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The water of the drains will not fall into Mandakini
साधु-संतों से बातचीत कर मनाते सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी के नाराज साधु संतों को मनाने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदाकिनी को स्वच्छ बनाने की पहल की है। उन्होंने सीवर फेज-2 के लिए 28 करोड़ 67 लाख 61 हजार रुपये का प्लांट स्वीकृत कर कार्य भी शुरू करा दिया है। प्लांट बनने से नालों का पानी मंदाकिनी में नहीं गिरेगा। इससे मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा। सीएम ने धर्म नगरी के विकास के लिए 180 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने मंदाकिनी के पूजन के साथ-साथ भगवान कामता नाथ मंदिर में माथा भी टेका।

विज्ञापन


सोमवार को हेलीकाप्टर से आरोग्यधाम उतरे मुख्यमंत्री ने सबसे आरएसएस पदाधिकारी मदनदास का हालचाल लिया। इसके बाद जानकी महल पहुंच साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। संतों ने तुलसी मार्ग से राम मोहल्ले तक के ओवरब्रिज की मांग दोहराई तो सीएम ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। इसका विकल्प ढूंढा जाएगा। उन्होंने साधुओं की सभी मांगेे पूरी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सीवरेज फेज-2 का सनकादिक महराज के साथ शुभारंभ किया। सीवर फेज-2 के लिए 28 करोड़ 67 लाख 61 हजार रुपये का प्लांट स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया। कहा कि सीवर लाइन का पानी मंदाकिनी में नहीं गिरेगा। इसे खेती के लिए किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चित्रकूट को कर मुक्त करने के लिए नगर पंचायत को होने वाले घाटे को सरकार पूरा कर यात्रियों को लाभ दिलाएगी। आरटीओ बैरियर हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में तपोभूमि चित्रकूट नाम से योजना में काम होगा। रामायणम कार्यक्रम को फिर शुरू कराया जाएगा। देवोत्थान एकादशी से शुरुआत होगी। रजौला से यूपी बार्डर तक फोरलेन, ब्रह्मकुंड के पास बस स्टैंड, परिक्रमा मार्ग पर टीनशेड, शौचालय व विश्राम स्थल का निर्माण होगा।


सती अनुसुइया के घाट का सुंदरीकरण, गुप्त गोदावरी में शौचालय और पार्किंग, चित्रकूट के सभी पुराने मंदिरों को एक रंग से पुतवाया जाएगा। इस मौके पर महंत सनकादिक महराज, महंत मदन दास, महंत सीताशरण महराज, महंत रामहृदय दास, महंत राजकुमारदास, रामजीदास, महंत दिव्यजीवनदास, कल्याण दास, बलरामदास, दिनेशदास, सच्चिदानंद, राम प्यारेदास, रामकुमारदास नागा, राममनोहरदास, गोविंददास व रामप्रियदास भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed