फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of the rivers increased, the drains of the rural areas overflowed

Chitrakoot News: नदियों का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीण क्षेत्रों के नाले उफनाए

Sat, 10 Aug 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The water level of the rivers increased, the drains of the rural areas overflowed
चित्रकूट। बारिश से नदियों का पानी बढ़ रहा है। नाले उफनाने लगे हैं। गांव के संपर्क मार्गों के रपटों पर पानी भर जाने से कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले की वाल्मीकि, ओहन, बरूमती, बाणगंगा आदि नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बरदहा नदी में पानी उतरने जाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या कम नहीं हो रही है। गांवों की बिजली गुल है। स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले और एमपी की सीमा में जोरदार बारिश हुई। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र के नाले उफान मारने लगे। इससे गांवों के संपर्क मांगों पर पानी भर गया है। कुछ रास्तों में रपटों के ऊपर पानी बह रहा है। भरतकूप क्षेत्र के स्थित बाणगंगा नदी का जलस्तर बढऩे से रसिन से एमपी क्षेत्र को जाने वाले रास्ते में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया है। मानिकपुर क्षेत्र के वाल्मीकि नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे के गांव के रास्तों में कुछ स्थानों पानी भर जाने समस्या हो रही है। ओहन नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। इससे ओहन गांव सहित कोल आदिवासियों के बसे आसपास के पुरवों के रास्ते बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed