फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of Mandakini decreased, but the difficulties did not reduce

Chitrakoot News: मंदाकिनी का जलस्तर घटा, पर कम नहीं हुईं दुश्वारियां

Sun, 29 Jun 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The water level of Mandakini decreased, but the difficulties did not reduce
भरत घाट पर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने का बोर्ड लगवाया - फोटो : संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी और बरहदा नदी का जलस्तर रविवार को कम हो गया, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं। रामघाट, भरतघाट सहित अन्य घाटों पर कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय के घाटों का यही है। कहीं फिर न मंदाकिनी का पानी बढ़ जाए, इस डर से रामघाट के दुकानदार दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंदाकिनी और बरदहा शनिवार को खतरे के निशान तक पहुंच गई थी। भरतघाट पर तो प्रशासन ने नदी किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया। चेतावनी दी है कि बारिश के समय इस ओर न जाएं। रविवार को बारिश न होने पर नदी का पानी तो उतर गया, लेकिन घाटों पर गंदगी जमा है। स्नान करने आए रामलाल, सुंदर सिंह ने बताया कि घाट पर कीचड़ होने से स्नान नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार के पास नदी के घाटों व सीढि़यों पर गंदगी जमा हो गई। शंकर बाजार के सुंदर घाट, गुप्ता घाट सहित अन्य घाटों में यही हाल है। शहर के रामदयाल, सीताराम सिंह ने बताया कि सुंदर घाट में वह लोग स्नान करने आते हैं। गंदगी पड़ी होने पर घर लौट गए। नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मियों को घाटों की सफाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम उमेश चंद्र ने बताया कि जिले की सभी नदियों में जलस्तर पर नियंत्रण है। अब कहीं भी बाढ़ जैसी बात नहीं है। हर संभावित जगह पर बाढ़ नियंत्रण चौकी स्थापित की गई है।

इनसेट
आवागमन हुआ शुरू
बरदहा नदी का जलस्तर कम होने से रविवार को सुबह से ग्रामीणों का नदी पारकर आवागमन शुरु हो गया। मानिकपुर-डबौरा मार्ग के चमरौहा गांव के पास रपटे से भी पानी उतर गया है। इससे आसपास के गांव के निवासी राहत की सांस ली है। चमरौहा गांव के केशव प्रसाद, लाला ने बताया कि बारिश होने से रपटे में पानी भर गया था। इससे दो दिनों तक आवागमन बंद था। दस से अधिक गांवों का संपर्क कट गया था। अब हालत सही होने से आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed