फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The water level of Mandakini and Bardha rivers increased, devotees were stopped

Chitrakoot News: मंदाकिनी और बरदहा नदी का बढ़ा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

Mon, 05 Aug 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The water level of Mandakini and Bardha rivers increased, devotees were stopped
चित्रकूट/पहाड़ी/खोही। जिले सहित सीमा से सटे एमपी क्षेत्र में तीन दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते मंदाकिनी नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है।मानिकपुर क्षेत्र के बरदहा नदी का पानी भी बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों को आने जाने की समस्या हो रही है। नदी में पानी बढ़ जाने के कारण अमावस्या में आने वाले श्रद्धालुओंं से नदी में स्नान करने से रोका जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी नदी के आसपास भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के दौरान कई जगह पेड़ टूटकर गिरे। इससे बिजली के खंभे भी गिर गये। इससे परिक्रमा मार्ग, बिहारा, खोही, सीतापुर, शिवरामपुर व पहाड़ी क्षेत्र में बिजली कीआपूर्ति रात को प्रभावित रही। कई जगह लगभग आठ घंटे बिजली नहीं आई। इधर बारिश से रविवार को दोपहर बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।श्रद्धालुओंं की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें मंदाकिनी नदी में स्नान करने से रोका जा रहा है। मंदाकिनी नदी की टीम रामघाट के आसपास भ्रमण कर रही है ताकि यदि कोई श्रद्धालु नदी में डूबे तो उसको बचाया जा सके। इसके अलवाया यूपी व एमपी क्षेत्र में मंदाकिनी नदी के किनारे पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बारिश होने से मानिकपुर क्षेत्र स्थित बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते रानीपुर, गिदुरहा,ऊंचाडीह, रामपुर, नगार आदि गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही मानिकपुर क्षेत्र इटवा डुडैला गांव में बनाए जा निर्माणाधीन पुल के मार्ग परिवर्तित रास्ते में पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान रहे। बोलेरो पलट गई। इससे यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मानिकपुर। शनिवार की रात को तेज हवा के साथ बारिश होने से रानीपुर गांव सहित कुछ अन्य स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। इससे रविवार की दोपहर तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। रानीपुर गांव के रेतवी रमन, रामखिलावन ने बताया कि हवा चलने से बिजली के दो खंभे गिर गए। इससे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed