फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The truth of MNREGA: Wages outstanding of 10 million

मनरेगा का सच : एक करोड़ दस लाख की मजदूरी बकाया

Tue, 18 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 18 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
The truth of MNREGA: Wages outstanding of 10 million
मनरेगा - फोटो : यमुनानगर
जिले में मनरेगा की हालत यह है कि कागजों में 116 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत ढाई हजार से अधिक मजदूर काम तो कर रहे है, लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष की एक करोड़ दस लाख रुपये मजदूरी बकाया है। मनरेगा खाते में शासन से कोई धन नहीं मिला है। अभी भी सारे काम उधारी पर हो रहे हैं।
विज्ञापन



  मनरेगा की हालत किसी से छिपी नहीं है। बडे़-बडे़ दावे करने वाले मंत्रियों और अधिकारियों की बातों से लगता है कि मनरेगा में कार्यरत मजदूरों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। वर्ष 2016-17 में मनरेगा के अंतर्गत जिले में 2014 कार्य कराए गए, जिसमें सिर्फ 727 कार्य ही पूरे हो पाए। इस प्रकार 1377 कार्य लंबित हैं।
विज्ञापन




मनरेगा सेल के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2012-13 से लेकर अबतक जिले में मनरेगा के 34 हजार 242 कार्यों में 29 हजार 520 कार्य ही पूरे हो पाए है। इसमें 4722 कार्य अधूरे हैं। खेत समतलीकरण,मेड़बंदी, संपर्क मार्ग, वृक्षारोपण और श्रम परक कार्यो में सदर ब्लाक में 982,मानिकपुर 935, मऊ में 1052, पहाड़ी में 1040 और रामनगर में 713 कार्य अधूरे पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनरेगा उपायुक्त विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की 335 ग्राम पंचायतों में 116 में मनरेगा कार्य चल रहे हैं। जिसमें 2892 मजदूर कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शासन से धनराशि न मिलने के कारण पिछले वित्तीय वर्ष की एक करोड़ दस लाख रुपये मजदूरी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed