{"_id":"643458eb863b340fc9005ab4","slug":"the-team-went-to-lucknow-to-play-in-the-athletics-championship-chitrakutt-news-c-12-1-173059-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एललेटिक्स चैंपियनशिप में खेलने लखनऊ गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एललेटिक्स चैंपियनशिप में खेलने लखनऊ गई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लखनऊ में होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप (यू-20) में शामिल होने के लिए चित्रकूटधाम मंडल की टीम रवाना हो गई। 12 सदस्यीय टीम में सात बालक व पांच बालिकाएं हैं, जो विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगीं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन स्टेडियम में अलग-अलग प्रशिक्षकों की देखरेख में किया गया है। बालक वर्ग में जयदीप, अर्पित कुमार, किशन कुमार, शिवम, आशुतोष, गिरीश, अमन द्विवेदी हैं। बालिका वर्ग में रोशनी, ईशा, सपना, रिया, आकांक्षा शामिल हैं। कोच अंगद सिंह के नेतृत्व में टीम रवाना हुई है। रेलवे स्टेशन पर टीम को विदा करने के दौरान श्याम सुंदर व श्रीकेशन आदि मौजूद रहे।