फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The stubbornness of the coalition parties brought sweat in the cold

गठबंधन दलों के हठ ने ठंड में ला दिया पसीना

Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The stubbornness of the coalition parties brought sweat in the cold
चित्रकूट। गठबंधन दलों के हठ ने भाजपा और सपा दोनों हाईकमान को ठंड के इस मौमस में पसीना ला दिया है। क्षेत्रीय दल अपना प्रत्याशी उतारने पर जोर दे रहे हैं। पार्टियां इससे असमंजस में पड़ गई हैं। यही वजह है कि दोनों सीट पर दोनों दल प्रत्याशी घोषित नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

भाजपा से अपना दल (एस) व निषाद पार्टी का गठबंधन है। वहीं सपा से प्रसपा और अपना दल (कमेरावादी) का गठबंधन है। इन गठबंधन वाली पार्टी के नेताओं को भरोसा है कि उनके कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलेगा। इसके लिए हाईकमान से बात हो रही है। जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। दो विधानसभा सीट मानिकपुर व सदर चित्रकूट के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भाजपा व सपा की ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन

बसपा की दोनों सीट व कांग्रेस की एक सीट से प्रत्याशी की घोषणा के बाद सब भाजपा व सपा के प्रत्याशियों के बारे में जानना चाहते हैं। इसमें देरी होने से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। खासकर भाजपा के लिए कहा जाने लगा है कि सदर चित्रकूट को छोड़कर मानिकपुर की सीट के लिए सहयोगी अपना दल (एस) व निषाद पार्टी के नेताओं ने अपने लिए सीट मांगी है। इससे भाजपा हाईकमान चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इसी प्रकार चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के सहयोगी प्रसपा और अपना दल (कमेरावादी) ने भी दो सीट में एक सीट देने का दबाव बनाया है। इससे सपा की गणित बिगड रही है।

पहले भी दे चुके गठबंधन को सीट
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले की मानिकपुर सीट कई बार गठबंधन धर्म में जा चुकी है। भाजपा ने मानिकपुर सीट एक बार अपना दल को दी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि 2007 में ऐसा हुआ था। इसी प्रकार सपा ने कांग्रेस से गठबंधन के दौरान 2019 में मानिकपुर सीट कांग्रेस को दी थी। हालांकि दोनों दलों को इससे कोई फायदा नहीं हुआ था। इधर, इन गठबंधन वाले दलों के नेता दिल्ली व लखनऊ में अपने पार्टी हाईकमान कार्यालय में डेरा जमाए हैं और दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed