{"_id":"628a6cccb6ace83ac35a40c6","slug":"the-storm-blew-out-the-electricity-of-fifty-villages-chitrakoot-news-knp698263216","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने पचास गांवों की बिजली उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने पचास गांवों की बिजली उड़ाई
विज्ञापन
फोटो-5- चित्रकूट के अशोह गांव के पास टूटा पड़ा बिजली का खंभा । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में शनिवार शाम और रविवार को आई आंधी ने शहर समेत पचास गांवों की बिजली व्यवस्था बाधित कर दी। राजापुर, भरतकूप, रैपुरा व मानिकपुर क्षेत्र में एक दर्जन बिजली के खंभे गिर गए। कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से तार टूट गए। बिजली विभाग के कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने और उन्हें ठीक करने में पसीने छूट रहे हैं। शहर में बस स्टैंड से लेकर पुरानी बाजार तक चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
आंधी का सबसे अधिक असर राजापुर, भरतकूप, रैपुरा व मानिकपुर क्षेत्र में दिखाई दिया। राजापुर क्षेत्र के ओबरी, छीबो व लोढ़वारा फीडर क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली के खंभे गिरे। इससे प्रसिद्धपुर, रम्पुरिया, लोढ़वारा, अर्जुनपुर, बरवारा,अरछाबरेठी, सिधौली, पनौटी, बरद्वारा, नांदी, कलवलिया, भदेदू, चिल्लीमलराकस, भभेट, अतसुइया, रामनगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। भरतकूप क्षेत्र में गल्लामंडी, मानपुर, घुरेटनपुर, सिलखोरी, कल्याणपुर, भैसोंधा, गोड़ा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इसी तरह रैपुरा और मानिकपुर क्षेत्र के कई गांवों की बिजली गुल है।
राजापुर ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता केके वर्मा व शहरी क्षेत्र के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि खंभों को लगाने व पेड़ गिरने से टूटे तारों को ठीक किया जा रहा है। शाम तक कई गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।