फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The state is in bad shape due to the policies of BJP.

बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंचा प्रदेश

Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The state is in bad shape due to the policies of BJP.
सपा लोहियावाहिनी के प्रदेश सचिव अनुज सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव । - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अनुज सिंह यादव शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदेश में बदहाल है। प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचने पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें प्रदेश सचिव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सरकार में जनपद बिजली कटौती से मुक्त था। विकास की योजनाएं जनपद में तेजी से कार्यरत थी। आज प्रदेश की आवाम उनके विकास कार्यों की चर्चा कर रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र का एक भी प्रतिशत काम नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है तो तालिबान और पाकिस्तान के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह पटेल, मो. जलाल खान, निजाम सिद्दीकी, सुभाष पटेल, भैरो पटेल, शैलू सिंह, राजेंद्र मौर्य, आशुतोष अग्रहरि, नरेंद्र यादव, अजय तिवारी, रामसागर यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed