{"_id":"dd072211f3eca15cd645462d4f8896f7","slug":"the-school-started-seeing-cattle-bound-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में मवेशी बंधे देख भड़की डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में मवेशी बंधे देख भड़की डीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 28 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद के गोद लिए गांव चितरागोकुलपुर का निरीक्षण करने पहुंची डीएम को गांव के विद्यालय परिसर में मवेशी बंधे मिले। पशुशाला बना स्कूल देखकर डीएम नीलम अहलावत भड़क गईं और पशु मालिक को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। साथ ही कुपोषण का शिकार एक बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को गोद लिए चितरागोकुलपुर गांव के निरीक्षण में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पोषाहार वितरण की जानकारी लेने के साथ केंद्र को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर बच्चों का वजन लिया गया। कुपोषित मिलने पर बालिका की मां को निर्देश दिए कि वह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराएं।
गांव के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री टूटी मिली और अंदर बकरी बंधी मिलने पर डीएम नाराज हो गई। स्कूल की टूटी बाउंड्री बनवाने के निर्देश देकर खंड शिक्षाधिकारी से काम शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
निरीक्षण में सीएमओ डॉ. केडी द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आरके चौरिहा, ग्राम पंचायत अधिकारी बलराम, खंड शिक्षाधिकारी, ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, एएनएम जयरानी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।