{"_id":"66db646be1203247df0a3440","slug":"the-road-to-ramghat-and-mp-will-remain-closed-for-half-an-hour-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109369-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आधा घंटा बंद रहेगा रामघाट व एमपी जाने का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आधा घंटा बंद रहेगा रामघाट व एमपी जाने का मार्ग
विज्ञापन
चित्रकूट। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को चित्रकूट में दो घंटे 10 मिनट तक रहेंगे। आरोग्यधाम से लेकर दिव्यांग विश्वविद्यालय तक यूपी एमपी के लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक के बीच में उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के दौरान आधा घंटा पूर्व अन्य सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। इस दौरान बाई पास मार्ग से सभी को गुजारा जाएगा।
शनिवार को उपराष्ट्रपति तीन बजे विशेष विमान से वह आरोग्यधाम चित्रकूट की हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहीं पर नानाजी की एक मूर्ति पर पुष्प र्अिर्पत करेंगे। पूरे कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाई जा रही है। इसके पीछे सुरक्षा का कारण जिला प्रशासन बता रहा है। एडीजी जोन प्रयागराज भानू भास्कर ने पूरे कार्यक्रम व आवागमन वाले मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति के काफिले के आने जाने के समय में आधे घंटे तक बेड़ी पुलिया से रामघाट की ओर जाने वाले मार्ग में बिंदीराम होटल से लेकर आरोग्यधाम हेलीपैड स्थल का दोनों ओर का आवागमन रोक दिया जाएगा। इस दौरान वाहनों को बाई पास शिवरामपुर, पीलीकोठी, हनुमानधारा व रजौला मार्ग से गुजारा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह जारी प्रोटोकाल
3:05 आरोग्यधाम हेलीपैड
3:30 सियाराम कुटीर में भारतरत्न नानाजी देशमुख की मूर्ति पर पुष्प अर्पित
3: 30 दिव्यांग विश्वविद्यालय की ओर रवानगी लगभग 5.9 किलोमीटर
3: 40 मिनट पर विश्वविद्यालय में आयोजित गोष्ठी के मंच पर पहुंचेगे।
3:45 मिनट पर संगोष्ठी का उदघाटन व संबोधन
4: 55 तक विवि परिसर में भोजन व जगदगुरु रामभद्राचार्य से अलग कक्ष में रिजर्व।
5:00 विवि से रवानगी दोबारा आरोग्यधाम
5 : 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --