फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The Ram Dal came out with music and dance, tableaux of gods and goddesses attracted the people.

Chitrakoot News: गाजे-बाजे के संग निकला रामदल, देवी-देवताओं की झांकियों ने लुभाया

Sat, 28 Mar 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 28 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The Ram Dal came out with music and dance, tableaux of gods and goddesses attracted the people.
फोटो न-27 सीकेटीपी 23 शोभा यात्रा में शामिल भक्त। संवाद - फोटो : चांदा के कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव पर शुक्रवार को रामदल निकला। गाजे-बाजे के संग निकले इस दल में शामिल युवा हाथों में लिए सनातनी ध्वज को लहरा रहे थे। इस यात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन




रामदल पुरानी बाजार से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और गलियों से गुजरा। युवा ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवा झंडे लहराते और तलवारें भांजते हुए चल रहे थे। पूरे रास्ते जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर पालिका चित्रकूट धाम के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल और विजय मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन








जवारा विसर्जन शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग



राजापुर। नवरात्र के अंतिम दिन कस्बे में जवारा विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव के परिवार में नौ दिनों तक कलश स्थापना कर जवारा बोने और व्रत रखने की परंपरा है। कुलदेवी की पूजा के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। कई भक्तों ने सांगा भी लिए। शोभायात्रा तुलसी जन्म कुटीर, तलैया चौराहा और तुलसी घाट से होते हुए निकली। भक्तों ने मरही माता, शक्ति माता, जलापा मंदिर और कंकाली माता मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जवारा को यमुना नदी में विसर्जित किया गया। (संवाद)








बरगढ़ में श्रीराम शोभायात्रा



बरगढ़। कस्बे में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा भक्ति और उत्साह का प्रतीक बनी। (संवाद)

फोटो न-27 सीकेटीपी 23 शोभा यात्रा में शामिल भक्त। संवाद

फोटो न-27 सीकेटीपी 23 शोभा यात्रा में शामिल भक्त। संवाद- फोटो : चांदा के कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।

फोटो न-27 सीकेटीपी 23 शोभा यात्रा में शामिल भक्त। संवाद

फोटो न-27 सीकेटीपी 23 शोभा यात्रा में शामिल भक्त। संवाद- फोटो : चांदा के कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed