फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The rain of votes did not show in the stronghold of terror bandits

कहीं नहीं दिखा खौफ डाकुओं के गढ़ में वोटों की बारिश

Mon, 21 Oct 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
The rain of votes did not show in the stronghold of terror bandits
मानिकपुर/मऊ/राजापुर/बरगढ़ (चित्रकूट)। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार डकैतों का खौफ न होने से मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। सोमवार को सुबह से ही बूथों पर वोटरों की लाइन लग गई। महिलाओें में भी खासा उत्साह दिखा। गृहस्थी का कार्य छोड़ सबसे पहले वोट डालने पहुंचीं। कई बूथों पर सुबह से ईवीएम मशीनें खराब हो गई। वहीं, गुरुवाला व इटवा गांव में विकास कार्य की मांग को लेकर मतदाता वोट नहीं डालने पर अडे़ रहे। अधिक ारियों के समझाने पर भी नहीं माने। वोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के खासे इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

इस बार डकैतों का कोई खौफ नहीं होने से मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। 305 मतदान केेंद्रों मेें मतदाता वोट डालने के लिए सुबह से ही परिवार सहित लाइन लगा लिया। प्रशासन ने भी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए थे। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता थी। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय सहित पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों मेें सीआरपीएफ फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

ईवीएम मशीनें रहीं खराब
मानिकपुर /मऊ। मतदान शुरू होते ही कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब रहीं। इटवा के बूथ संख्या 212 व हार्दिकला के बूथ संख्या 151, भौरी गांव के बूथ संख्या 299 में भी सुबह ईवीएम मशीन खराब रही। इसे बदला गया। मऊ क्षेत्र में सुरौधा गांव व मऊ कसबे में स्थित पंडित पुरुषोत्तम इंटर कालेज बूथ संख्या 113 में ईवीएम मशीन 8 बजकर 25 मिनट पर खराब हो गई। इससे 9 बजकर 5 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध व दिव्यांगों ने डाले वोट
मऊ। चुनाव में वृद्ध मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया। 75 वर्ष आयु क ी चंदनियां पत्नी ननकू सहित 80 वर्ष के हरीश चंद्रपाल वोट डालने के लिए आए। कई दिव्यांगों ने भी बूथों में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
ग्रामीण क्षेत्र में दिखा उत्साह
राजापुर। ग्रामीण क्षेत्रोें में राजापुर क्षेत्र में हन्ना बिनेका गांव में तीन बजकर 45 मिनट में 36 प्रतिशत, राजापुर में सेक्टर 1 में 3 बजे तक 32 प्रतिशत, सिरावल गांव में 4 बजे तक 49 प्रतिशत रहा।
वोटर लिस्ट में नाम न होने से नहीं किया मतदान
मऊ। कई मतदाताओं के नाम भी वोटर लिस्ट में नहंीं मिले जिससे बिना वोट डाले ही घर लौटे गए। मऊ निवासी गुलाम जमील, अहमद सामदा, बेगम चिराग, अली रूबी, बीनू, मोसिम अली, सुखिया, बानू जमीला, अनीशा, शोभा देवी, खुशबू गुलाम, अहमद, आयशा बानो, बुलाब अंबानी, तौसीफ आर्मी, अंसा अहमद, सरबारा, मोहसिन ने बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं ता जिससे वे बिना वोट डाले ही लौट गए।
ध्यान भटकाने वाले मुद्दे उठाए जा रहे
मऊ। स्वतंत्रता सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद गर्ग महापति प्राणनाथ महाविद्यालय में बने बूथ में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में भुखमरी व महंगाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मतदाताओं का ध्यान भटकाने वाले मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
डकैत के परिवार ने वोट डालने के लिए किया प्रेरित
मानिकपुर। मानिकपुर विधानसभा के उपचुनाव में डाकू खड़क सिंह व उसकी पत्नी माया देवी (वर्तमान प्रधान हैं) परिवार सहित मडै्यन गांव में घर -घर जाकर सभी को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बेखौफ होकर मतदान करना चाहिए। वह भी चुनाव को प्रभावित करने वाले डकैतों से लड़ने लिए एक समय बागी हुआ था।

फर्जी मतदान कराने का लगाया आरोप
चित्रकूट। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 373 प्राथमिक विद्यालय बगदरी में फर्जी मतदान कराया गया। बीजेपी के एजेंट को अंदर बैठाया गया जबकि सपा के एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed