फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The rain brought smiles on the faces of farmers

Chitrakoot News: बारिश से किसानो के खिले चेहरे

Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The rain brought smiles on the faces of farmers
राजापुर। कस्बा सहित आसपास के गांवों में शनिवार की सुबह एक घंटे से अधिक समय तक बारिश होने से खेत खलिहानों में पानी भर गया। वही कस्बे की गलियों में जलभराव होने से समस्या का सामना करना पड़ा। कस्बे के कई स्कूल कॉलेज के रास्ते में जलभराव होने से छात्र छात्राओं को आने जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 6 बजे लगभग शुरू हुई बारिश एक घंटे से अधिक समय तक हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पानी भर गया। सरधुआ के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि किसान धान की रोपाई का कार्य इस समय कर रहा है। बारिश होने इससे फायदा होगा। चिल्लीमल के किसान राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष आशा थी कि अच्छी बारिश होगी लेकिन बारिश कम हो रही है। शनिवार को बारिश एक घंटे से अधिक समय तक हुई है। इससे खरीफ की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

वही बारिश होने से राजापुर की गलियों में जलभराव हो गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने बनी गली में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तुलसी गनीवा कृषि केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को पूरे जिले में बारिश नहीं हुई कुछ क्षेत्रों में कुल 16 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed