{"_id":"5fdce4ea8ebc3e3d58675d09","slug":"the-promotional-journey-reached-with-the-message-of-uniform-education-chitrakutt-news-knp600720450","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : एक समान शिक्षा देने का संदेश लेकर पहुंची प्रचार यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : एक समान शिक्षा देने का संदेश लेकर पहुंची प्रचार यात्रा
विज्ञापन
एक समान शिक्षा प्रचार यात्रा में शामिल सामाजिक परिवर्तन मिशन के कार्यकर्ता।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सभी को एक समान शिक्षा देने की मांग को लेकर सामाजिक परिवर्तन मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही प्रचार यात्रा शुक्रवार को शहर में पहुंची। पासी तिराहे के पास सभा की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांवों में गोष्ठी कर ग्रामीणों को एक समान शिक्षा के प्रति जागृत किया।
पूर्व मंत्री व सामाजिक परिवर्तन मिशन के राष्ट्रीय संयोजक दद्दू प्रसाद ने सभा में कहा कि देश में एक समान शिक्षा लागू की जाए और प्रत्येक गांव में नवोदय विद्यालय खोले जाएं। उन्होंने कहा कि दोहरी शिक्षा नीति का पर्दाफाश होना चाहिए। बहुजन समाज के लोगों को बौद्धिक संपदा से वंचित किया गया है।
अब हमें मूूल अधिकार प्राप्त करना है। इसके लिए माता सावित्री बाई फूले पाठशालाएं भी इन बस्तियों में खोली जाएंगी। बहुजन युवा आगे आकर खुद पढ़ाई करेगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
बताया कि जागरुकता यात्रा छह दिसंबर को बांदा शहर से निकाली गई थी। जो बुंदेलखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण का काम कर रही है। यात्रा का समापन 20 दिसंबर को बांदा शहर के जहीर क्लब मैदान में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद वर्मा, जिला महासचिव बुद्धिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर आंबेडकर, राजकिशोर वर्मा व मानवेंद्र वर्मा मौजूद रहे।