फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The procession took place with musical instruments, chariots and horses were the center of attraction.

Chitrakoot News: गाजे-बाजे के संग निकली शोभायात्रा, रथ व घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र

Wed, 29 Oct 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 29 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The procession took place with musical instruments, chariots and horses were the center of attraction.
28 सीकेटीपी-8- परिचय- शहर में भगवान सहस्त्राबाहु की शेाभायात्रा में शामिल जायसवाल ​शिवहरे समाज - फोटो : मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में लगी स्टेरिलाइजेशन मशीन।
चित्रकूट। भगवान सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव पर जायसवाल शिवहरे सर्ववर्गीय एकता की ओर से मंगलवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के संग निकली यात्रा में शामिल भगवान सहस्त्रबाहु का रथ व धोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जिन प्रमुख मार्गों से यह यात्रा निकली, वहां पर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात लोगों को प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन


भगवान सहस्त्रबाहु के व्यक्तित्व एवं प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय व जायसवाल शिवहरे समाज के जिलाध्यक्ष एमपी जायसवाल ने कहा कि सत्ता ही राज, समाज और सभ्यता की नियामक है, वह यदि अपने राजधर्म से संचालित है तो संस्कृति समाज और सभ्यता में संतुलन बना रहेगा।
विज्ञापन

यदि राजधर्म में ही विचलन या विखंडन है तो विकृतियां अपना जंगल उगा लेंगी। युवा मंच अध्यक्ष अर्पित जायसवाल व महामंत्री डॉ. प्रदीप जायसवाल ने कहा कि संस्कृति सभ्यता समाज और प्रकृति नष्ट हो जाएगी तो इससे समाज स्वस्थ, सुखी और सकारात्मक नहीं दिखेगा। इसे बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिजेश जायसवाल, गौरेंद्र शिवहरे ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाना भारतीय दर्शन का सार्थक प्रयास है।महामंत्री राजेश जायसवाल ,नमन जायसवाल ,रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, मनोज शिवहरे, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed