फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The procession of Bhole started from Mattagajendra Nath temple with the band and shehnai of Jabalpur.

Chitrakoot News: जबलपुर के बैंड और शहनाई के साथ मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर से निकली भोले की बरात

Mon, 16 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The procession of Bhole started from Mattagajendra Nath temple with the band and shehnai of Jabalpur.
फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
चित्रकूट/ खोही। महाशिवरात्रि पर्व में धर्मनगरी में जगह-जगह भगवान शिव की बरात निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर की बरात में जबलपुर का बैंड व शहनाई और प्रयागराज से आए कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी धर्मनगरी के मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में गाजे-बाजे के संग बरात निकाली गई, जिसमें धर्मनगरी के अखाड़ों के निशान सहित महंत सहित संत मौजूद रहे। बरात में जबलपुर का बैंड व शहनाई ने लोगों को लुभाया। साथ ही प्रयागराज के आए कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का दिल जीत लिया। शिव बरात का जगह- जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर जगद्गुरू रामद्राचार्य, उनके उत्तराधिकारी रामचंद्र सहित मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, वीपी पटेल, शरगण गुप्ता, बद्री सिंह पटेल, अतुल सिंह, कमल सिंह, अशोक सिंह, संजय सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्वी जिला मुख्यालय पर धतुरहा चौराहे से भी भगवान शिव की बरात निकाली गई। बरात में भगवान शिव सहित देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। यह बरात शहर की प्रमुख गलियों सहित अन्य रास्तों से निकली। पुरानी बाजार के डाकघर के पास लोगों ने बरात का स्वागत किया। इसके अलावा पहाड़ी कस्बे में भी बारात निकाली गई।

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो न- 15 सीकेटीपी 13 धतुरहा चौराहा पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed