फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The power switch will activate the role of women in

सत्ता परिवर्तन में महिलाओं की रहेगी सक्रिय भूमिका

Sun, 20 Nov 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Sun, 20 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
The power switch will activate the role of women in
परिचय- महिला सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, सांसद भैरों प्रसाद व जिलाध्यक्ष अशोक जाटव। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन शहर के पुरानी बाजार के रामलीला मैदान में हुआ। जिसमें कहा गया कि कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। वहीं कहा गया कि नोट बंदी से कालाधन रखने वाले परेशान हैं।
विज्ञापन



    रविवार को हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि यूपी में महिलाओें के साथ अत्याचार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम चलाएं हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओें के लिए उज्जवला योजना चलाई।
विज्ञापन


आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी पड़ेगी। प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ऐसी योजनाएं ला रही जिससे जनता का भला नहीं हो रहा। क्षेत्रीय प्रभारी गिरजा तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चालू की लेकिन प्रदेश सरकार के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि नोट बंदी होने से गरीबों का भला होगा। कालाधन जमा करने वाले परेशान हैं। प्रधान मंत्री के निर्णय की देश में सराहना हो रही है। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि महिलाएं जागरूक हो गई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाएं सहयोग करेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed