फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The one who cheated by posing as SP was caught along with Bolero in Chitrakoot

Chitrakoot: एसपी बनकर ठगी करने वाले को बोलेरो समेत दबोचा, नौकरी व ठेका दिलाने के नाम पर कर चुका है बड़ा खेल

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
सार

Chitrakoot Crime: बबलू के बारे में पता चला कि उसने कौशांबी जिले के एक निवासी से टोल का ठेका दिलाने के नाम पर 71 लाख की ठगी की है। इसके खिलाफ भी मऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
The one who cheated by posing as SP was caught along with Bolero in Chitrakoot
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में महिला की आवाज निकाल एसपी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को एक साथी के साथ पुलिस ने दबोच लिया है। दूसरा आरोपी 71 लाख की ठगी करने वाला है। इनके कब्जे से बोलेरो भी बरामद हुई है। बुधवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि मऊ के गढवा गांव निवासी अर्जुन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन खो गई है।

विज्ञापन

उसे ढूंढने के लिए पुलिस को दिलाने के नाम पर लबेद मऊ हाल मुकाम कसहाई रोड कर्वी निवासी धीरज सिंह उर्फ धीरू ने 62 हजार रुपये ले लिए हैं। आरोप यह भी लगाया कि आरोपी ने उससे महिला की आवाज में खुद को चित्रकूट का एसपी बनकर बात की। इसमें भरोसा दिलाया कि उसकी बहन को जल्द तलाश लिया जाएगा, लेकिन धीरु जो कहे उसे पहले कर दीजिए।

विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में धीरू ने अपना जुर्म कबूल किया
ऑनलाइन अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। इस मामले में थाना पुलिस टीम के अलावा एसओजी व साइबर टीम ने जांच पड़ताल कर बुधवार की सुबह लबेद मऊ गांव के पास से धीरु को दबोच लिया। उसके साथ लबेद गांव का ही बबलू सिंह भी पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में धीरू ने अपना जुर्म कबूल किया।

ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुका है
बबलू के बारे में पता चला कि उसने कौशांबी जिले के एक निवासी से टोल का ठेका दिलाने के नाम पर 71 लाख की ठगी की है। इसके खिलाफ भी मऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। बबलू को पुलिस ने पकड़कर गहन पूछताछ की है। कई लोगों को यह नौकरी व ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed