फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The new color of freedom has once again fallen on our eyes, we will bring a new dawn

Chitrakoot News: आजादी का नया रंग फिर ऑखों पर छाया, नया सवेरा लाएंगे

Tue, 06 Aug 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The new color of freedom has once again fallen on our eyes, we will bring a new dawn
चित्रकूट। राष्ट्रीय कवि संगम इकाई ने शहर के भाभा कान्वेंट स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कवियों ने देश भक्ति की कविताएं पढऩे के साथ हास्य व्यंग्य की कविताएं सुनाकर मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में इटावा के कवि रोहित चौधरी ने कविताएं पढ़ी आजादी का नया रंग फिर ऑखों पर छाया है। नया सवेरा फिर लाएंगे, पूरे भारत में तिरंगा लहारएंगे। कवि रीना सिंह ने भारत देश हमारा है हमको जान से प्यारा है। कवि सुनील द्विवेदी हम बच्चे हंसते गाते, हम आगे बढ़ते जाते, पथ पर बिखरे कंकर कांटे हम चुन-चुन कर दूर हटाते सुनाया।
विज्ञापन

कवि जय अवस्थी ने प्यारा प्यारा मेरा देश, सबसे न्यारा मेरा देश, दुनिया जिस पर गर्व करे, ऐसा सितारा मेरा देश, दिनेश दीक्षित, रामलाल द्विवेदी ने तूफान कभी शांत नहीं होते, आंधियों से जो डर जाए वो मुकाम नहीं होते।कवि सम्मेलन में हरि मोहन राय, श्रीनारायण तिवारी, शिवपूजन यादव,हबीब खा, मोहम्मद अख्तर, कमलेश कुमार ने कविताएं पढ़ी। इस मौके पर समाज सेवी गोपाल भाई व अधिवक्ता आलोक द्विवेदी व डाॅ. मनोज द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed