फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The murder case of the businessman was not solved

व्यापारी की हत्या मामले की नहीं सुलझी गुत्थी

Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
The murder case of the businessman was not solved
फोटो-11- घटना की जानकारी देतीं मृतक की पत्नी प्रतिभादेवी - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी खोवा व किराना व्यापारी की अपहरण के बाद हत्या मामले की गुत्थी पुलिस अभी नहीं सुलझा पाई है। जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं हैं। मृतक के गांव के ही कल्लू यादव समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़कर पूछताछ की है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। पूरे गांव में शोक व्याप्त है। इस घटना के पीछे नामजद आरोपी के बारे में बताया गया है कि कई माह पूर्व उसके परिवार की एक युवती कहीं चली गई थी, जिसमें मृतक का भी सहयोग होने का आरोप लगा था। इसी को पुरानी रंजिश मानकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नये साल के पहले दिन बुधवार को घर से निकले बाइक सवार खोवा व्यवसायी अंतिम लाल कुशवाहा की रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई के बाद जंगल में ले जाकर गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। एसपी अंकित मित्तल ने मामले के शीघ्र पटाक्षेप को अपर एसपी बलवंत चौधरी को निर्देश दिए हैं। एएसपी ने अपराधी की गिरफ्तारी कर मामले के खुलासे को पुलिस की दो टीमें गठित की हैं। मृतक के पुत्र संजीव कुशवाहा ने मानिकपुर थाने में कल्लू यादव निवासी रानीपुर के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी पकड़ लिया है, लेकिन हत्या का सही कारण पता न चल पाने से अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल समेत कई स्थानों में जाकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर में दो गोली लगी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
मानिकपुर। रानीपुर गांव के निवासियों के अनुसार मृतक अंतिम लाल कुशवाहा के पिता ने पहली पत्नी का निधन होने के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के चार व दूसरी पत्नी के तीन संतान थीं। अंतिम लाल दूसरी पत्नी का पुत्र था। इनके अन्य भाई भी रानीपुर व मानिकपुर में घर बनाकर रहते हैं। यह भी बताया गया है कि अंतिम लाल के परिवार में ही एक यादव बिरादरी की लड़की की शादी भी हुई है। पुलिस इन सब मामलों पर भी जांच कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed