{"_id":"64b83947c48b44d9950950b4","slug":"the-message-given-to-the-people-of-the-society-to-remain-united-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-427-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: समाज के लोगों को एकजुट रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: समाज के लोगों को एकजुट रहने का दिया संदेश
Thu, 20 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
खोही। अखिल भारतीय प्रजापति समाज धर्मशाला ट्रस्ट खोही के तत्वावधान में आध्यात्मिक संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्व. बैजनाथ प्रजापति की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने किया। उन्होंने प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। इसके साथ ही प्रजापति समाज के लोगों से एकजुट रहने पर जोर दिया।
माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समस्या को लेकर उनसे सीधे बात कर सकते हैं। वह समाज की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। समाज के लोग शिक्षित होकर के समाज को लेकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री के बनाए गए माटी कला बोर्ड का स्थापना दिवस 19 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसे हर जिले में सफल बनाना है। वहीं धर्मशाला ट्रस्ट समिति व प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने ट्रस्ट का वार्षिक आय व्यय व प्रगति रिपोर्ट बिंदुवार प्रस्तुत किया। समाज के होनहार हाईस्कूल व इंटर में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चंदला आरडी प्रजापति, ट्रस्टी डॉ. बहोरीलाल, पन्नालाल, राजेंद्र आर्य, दिनेश प्रजापति, सुंदरलाल, रामविशाल, गौरीशंकरण ओमप्रकाश, हरीलाल, किशन व मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।