{"_id":"69b458179096bda4a50d1005","slug":"the-leopard-that-caused-panic-in-kheri-was-released-into-the-jungle-of-ranipur-tiger-reserve-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128250-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खीरी में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में गया छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खीरी में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में गया छोड़ा
Sat, 14 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13सीकेटीपी 18 मारकुंडी क्षेत्र के चौरी बीट के जंगल तेंदुआ को छोड़ती वन टीम। स्रोत: कर्मी
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कई महीनों से दहशत फैला रहे एक तेंदुए को पकड़कर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मारकुंडी क्षेत्र के चौरी बीट में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ा है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र में इस तेंदुए ने लोगों में काफी आतंक फैला रखा था। इसके कारण बच्चों का घरों से निकलना बंद हो गया था। तमाम शिकायतों के बाद प्रशासन ने वन विभाग की मदद से तेंदुए को पकड़वाया। फिर उसे रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ने का निर्णय लिया गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में बंद कर रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंची और मारकुंडी क्षेत्र के एक चौरी बीट में वाहन को जंगल में ले जाकर पिंजरा खोला गया।
पिंजरा खुलते ही तेंदुआ तेजी से जंगल की ओर भाग गया। मारकुंडी रेंज के रेंजर मनोज यादव ने बताया कि नार्थ खीरी से तेंदुए को पकड़ कर वन विभाग की टीम लाई और रानीपुर टाइगर रिजर्व के चौरी बीट में छोड़ा गया है। अब तेंदुआ जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण करेगा।