फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The leader of the inter-district thieves gang arrested

अंतरजनपदीय चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The leader of the inter-district thieves gang arrested
फोटो-4- पकड़ा गया चोर शिवबली । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गैंग के सरगना को नकदी, बाइक और जेवर के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के मऊ स्थित मनकुंवार गांव निवासी चोर तीन बार जेल जा चुका है और प्रयागराज व बांदा जिले में भी कई चोरी कर चुका है। उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रैपुरा थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बुधवार की मैकी मोड़ के देउंधा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोककर कागज मांगे लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सका। थाने लाकर कड़ाई से पूछने पर आरोपी मनकुंवार मऊ निवासी शिवबली निषाद उर्फ रामबली ने बताया कि वह कई स्थानों पर चोरी कर चुका है। बाइक भी चोरी की निकली।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी कार्यालय में अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि शिवबली ने रामनगर, बरगढ़, बोडीपोखरी गांव से नगदी, जेवरात, मोबाइल, बाइक आदि चोरी की थी। चित्रकूट जिले में छह स्थानों पर चोरी की बात स्वीकार की है। इसके अलावा मऊ थाने में तमंचा व गांजा रखने के मामले में जेल जा चुका है। प्रयागराज के शंकरगढ़ में दो स्थानों पर चोरी कर चुका है। रैपुरा, बरगढ़ व अतर्रा में भी चोरी कर चुका है। इसके कब्जे से 25 हजार नकद, पांच लाख के जेवर, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। इसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद शातिर शिवबली
मनकुंवार निवासी चोर शिवबली तीन भाइयों में बड़ा है। रैपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि यह बेहद शातिर है। पतली गली में भी तेज गति से बाइक दौड़ाता है। ऊंचाई से कूदने और भागने में तेज है। तीन बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed