फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The kin of girlfriend Piloted the driver

प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया

Sat, 09 Mar 2019 11:45 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया
प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Sat, 09 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The kin of girlfriend Piloted the driver
घटना स्थल - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ(चित्रकूट)। थाने में समझौते के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका के मिलने पर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने गांव के ही एक नामजद समेत चार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह 11 बजे गांव बरिया निवासी भागीरथी मिश्रा (22) पुत्र उदित नारायण मिश्रा अपने ऑटो से लालता रोड  की ओर जा रहा था। मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला व लालता रोड के बीच निर्माणाधीन डिग्री कालेज के पास पीछे से बोलेरो सवार युवकों ने उसे रोक लिया। ऑटो चालक पैदल खेत की ओर जान बचाकर भागने लगा। हमलावरों ने दौड़ाकर उसके पेट में गोली मार दी। मौके पर अफ रा-तफ री मच गई। हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी मनोज कुमार झा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है। मारे गए ऑटो चालक का अपने ही गांव की अन्य बिरादरी की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसका युवती पक्ष के लोग कड़ा विरोध करते थे। दो दिन पहले विवाद होने पर थाने में दोनों पक्षों ने बैठकर तय किया था कि अब युवक-युवती आपस में कतई नहीं मिलेंगे। इसके बावजूद वे दोनों गत दिवस मिले थे। इसका पता चलने पर प्रेमिका के परिजनों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed