फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The inspector was made to sit in the court for not giving the report on time.

Chitrakoot News: समय से आख्या न देने पर दरोगा को अदालत में बैठाया

Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The inspector was made to sit in the court for not giving the report on time.
चित्रकूट। समय से अदालत में पेश न होना और आख्या न देना दरोगा को महंगा पड़ गया। कारण बताओ नोटिस पर दरोगा सोमवार को सीजेएम कोर्ट पहुंचे तो उन्हें जज के आदेश पर वहीं बैठा लिया। दो घंटे तक पुलिस अफसरों की मान मनौव्वल के बाद जज ने दरोगा को जाने दिया। माफीनामा भी लिखवाया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज कंचनी ने बताया कि नौ नवंबर 2023 को कर्वी कोतवाली क्षेत्र में खनिज अधिकारी ने चेकिंग के दौरान गिट्टी लदा ट्रक पकड़ कर पुलिस के हवाले कराकर पुलिस लाइन में खड़ा कराया था। इसी ट्रक की पुलिस ने ट्रक मालिक सादाब अली व चालक चांद बाबू के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि ट्रक पुलिस लाइन में ही खड़ा था। चालक की जमानत कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

ट्रक छुड़वाने की याचिका अदालत में दायर की गई तो सीजेएम सूर्यकांत धर दुबे ने पुलिस से आख्या मांगी। अदालत ने 10 व 12 अप्रैल को दरोगा को रिपोर्ट लेकर हाजिर होनेे के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर अदालत ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 अप्रैल को आख्या देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज ने बताया कि सोमवार को खोही पुलिस चौकी के दरोगा रमेश चंद्र अदालत पहुंंचे तो जज ने उन्हें कस्टडी में लेने के लिए कहा। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में सीओ राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह अदालत पहुंचे और जज के सामने अपनी बात रखी। लगभग दो घंटे तक मान मनौव्वल के बाद दरोगा रमेश चंद्र से माफीनामा लिखाया गया। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। सीओ राजकमल ने बताया कि कार्य की अधिकता और चुनाव में व्यस्तता के चलते अदालत में आख्या देने में दरोगा से देरी हुई है। इस मामले की वह खुद जांच कर रहे हैं।

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed