फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The gates of the examination

Chitrakoot News: दस मिनट पूर्व ही बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्र के गेट

Sun, 11 Feb 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The gates of the examination
चित्रकूट। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को 10 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ 10 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि 10 मिनट पूर्व ही केंंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर जिले की ओवरआल प्रभारी एडीएम के साथ लोक सेवा आयोग के नोडल अधिकारियों ने केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर सफाई, रोशनी व पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 4486 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की प्रभारी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्र के बाहर आसपास की दुकानें बंद रहेगी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed