{"_id":"62055bee4cda1218b528712f","slug":"the-forest-department-forgot-the-guardian-of-the-plants-chitrakoot-news-knp6799496113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों के पालक को भूल गया वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों के पालक को भूल गया वन विभाग
विज्ञापन
जानकारी देता भैयालाल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
भरतकूप (चित्रकूट)। क्षेत्र में पौधों के पालक को वन विभाग भूल गया है। हजारों पौधों लगाकर पेड़ बनने तक उनकी देखरेख करने वाले भैया लाल की काया अब कमजोर हो गई है। उन्हें भरण पोषण के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत है। कई वर्ष पहले वन विभाग अधिकारियों ने मानदेय दिलाने का वादा किया था लेकिन उस पर अमल नहीं किया।
भारतकूप क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव निवासी भैया लाल (65) कई वर्ष से पौधे लगा रहे हैं। उनके लगाए 40 हजार पौधे पेड़ बन चुके हैं। वन विभाग सहित कई संस्थाएं उन्हें पुरस्कृत कर चुकी हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय भी भैया लाल के काम की सराहना की थी।
वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मानदेय दिलाने का वादा किया था। किंतु अभी तक भैया लाल को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब उम्र अधिक होने से कोई दूसरा काम नहीं कर पा रहे हैं। गुजर बसर के लिए आर्थिक मदद दिलाई जाए। डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि मामले में संबधित रेंजर आदि से जानकारी मांगी गई है।