फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The five-kilometer route to Anandi Mata Temple is rocky.

Chitrakoot News: आनंदी माता मंदिर तक पांच किमी मार्ग पथरीला

Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The five-kilometer route to Anandi Mata Temple is rocky.
04 सीकेटीपी-11-आनंदी माता मंदिर के कीचड़ भरे रास्ते से निकलती महिला
मानिकपुर (चित्रकूट)। नवरात्र में जब श्रद्धालु पाठा के मरवरिया पहाड़ स्थित आनंदी माता के दरबार में पहुंचेंगे तो दर्शन से पहले उन्हें करीब पांच किमी की पथरीली और दुर्गम राह पार करनी होगी।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से मंदिर तक आज भी पगडंडीनुमा रास्ता है। कीचड़ और पत्थरों से भरे रास्ते में भक्तों को भारी परेशानी हो रही है। नवरात्र को लेकर जहां अन्य मंदिरों में साफ-सफाई चल रही है, वहीं आनंदी माता मंदिर परिसर में पेयजल के लिए बना कुआं मलबे और कीचड़ से पटा है और हैंडपंप भी खराब पड़ा है। शाम होते ही जंगल में अंधेरा छा जाता है, ऐसे में नवरात्र में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। परहित सेवा संस्थान के प्रबंधक समाजसेवी अनुज हनुमत ने डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुएं की सफाई, नया पंप, सोलर लाइट और पुलिस गश्त की मांग की गई है। वन और पर्यटन विभाग के समन्वय से मंदिर क्षेत्र के विकास की भी मांग उठाई गई है। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में स्थित आनंदी माता मंदिर वर्षों पुराना है। 30 से अधिक गांवों के श्रद्धालु यहां दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चूल्ही गांव तक पक्की सड़क नहीं
समाजसेवी ने आदिवासी बाहुल्य चूल्ही गांव तक पक्की सड़क की भी मांग की। संपर्क मार्ग न होने से एंबुलेंस और चारपहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को खाट पर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता है। बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। डीएम ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिया है।

04 सीकेटीपी-11-आनंदी माता मंदिर के कीचड़ भरे रास्ते से निकलती महिला

04 सीकेटीपी-11-आनंदी माता मंदिर के कीचड़ भरे रास्ते से निकलती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed