फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fires of the Pakodas in Chitrakoot have tightened the government

चित्रकूट में पकौड़े तलकर सपाइयों ने सरकार पर कसा तंज

Thu, 17 Sep 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The fires of the Pakodas in Chitrakoot have tightened the government
फोटो-10- बेरोजगार दिवस मनाये जाने पर मुख्यालय के बाजार में एक ठेलिया में पकौड़े तलकर सरकार की नीतिय - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 21 सितंबर को मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर सपाइयों ने शहर के बस स्टैंड पर ही एक दुकान में पकौड़े तल कर भाजपा सरकार पर तंज कसा। आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर इस सरकार में खत्म हो गए हैं और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में सरकार के खिलाफ 21 सितंबर को शांतिपूर्ण धरना देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बताया कि प्रत्येक तहसील में कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्ट एवं जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

कोरोना काल भाजपा के लिए घोटाले का अवसर साबित हुआ है। प्रदेश एवं जिले में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार ने 14 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के विकास नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक के बाद सपाइयों ने बेरोजगारी को लेकर शहर की दुकान में पकौड़े तलकर बेचे। इस मौके पर महासचिव फराज खान, नरेंद्र यादव, मो. गुलाब खां, सत्यनारायण पटेल, हरिप्रसाद पाल, अमर सिंह पटेल, इंद्रभूषण, अफजल अली, निजाम सिद्दीकी, डा. सुरेश यादव, रामबाई वर्मा, ऋतुराज वर्मा, शेरा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
व्रत रख जताया विरोध
मऊ । ग्राम छिवलहा में चंद्रलोक सिंह पटेल की अध्यक्षता में बेरोजगार युवकों ने सुबह छह से शाम पांच बजे तक व्रत रखकर विरोध जताया। सरकार से बेरोजगारी दूर करने की मांग की। इस मौके पर शुभम सिंह, प्रदीप सिंह, पुष्पराज सिंह, सर्वेश वर्मा, अरुण, परमहंस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed