फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fireball Lohia bus, passenger survived

आग का गोला बनी लोहिया बस, यात्री बाल-बाल बचे

Sat, 26 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Sat, 26 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The fireball Lohia bus, passenger survived
देवांगना मार्ग पर जलती जलती लोहिया ग्रामीण बस। - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। बांदा से पाठा क्षेत्र के बीचचलने वाली लोहिया ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई । बस में आग लगने से दहशतजदा यात्रियों ने शीशा तोड़ने के बाद बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के काफी प्रयास के बावजूद पूरी बस जल गई। इससे तीन बोरा चना समेत यात्रियों का एक लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। घटना का कारण बस के इंजन का गर्म होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुक्रवार को मुख्यालय से लगभग 60 यात्रियों को लेकर देवागंना घाटी की ओर जा रही थी। घाटी के पहले अचानक बस खराब हो गई। तब चालक मेेवालाल ने फोन कर दूसरी ग्रामीण बस बुला कर अपनी बस के यात्रियों को उसमें शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बस जैसे ही हवाई पट्टी के आगे गिरधार बाबा के पास पहुंची  अचानक इंजन से आग की लपटें निकलती देख बांदा के  छाबी तालाब निवासी बस चालक
 बहादुर ने चिल्ला कर यात्रियों से जलती बस से उतरने को कहा।

बांदा के राजीव नगर निवासी कंडक्टर  देवेंद्र कुमार ने यात्रियों को बस से उतारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग के विकराल रूप लेने से लगभग दो दर्जन यात्री बस में फंसे रह गए।

इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम (सदर) रजनीश मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा।

बस के पूरी तरह जल जाने से यात्रियों का एक लाख से अधिक का सामान जल कर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान दो दमकल गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। इसके बाद एसडीएम ने खुद हवाई पट्टी जाकर दमकल गाड़ियों में पानी भरवाया।


इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। बस चालक ने बताया  इंजन के ज्यादा गर्म होने से ही आग लगी है। एसडीएम ने बताया घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पूरे नुकसान का ब्योरा अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed