फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The farmer was murdered for blackmailing

Chitrakoot News: ब्लैकमेल करने पर की थी किसान की हत्या

Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The farmer was murdered for blackmailing
चित्रकूट। मप्र के सतीक्षुण आश्रम के पास किसान की हत्या अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के कारण हुई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि किसान के पास मौजूद चाकू से ही उसके चेहरे, कान और सीने पर वार कर मार दिया। इसके बाद बाइक से भाग निकले थे। आरोपियों में चार नाबालिग हैं।
विज्ञापन

सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि तीन सितंबर को सभापुर के मचखड़ा पहाड़ के रास्ते पर स्थित सतीक्षुण आश्रम के पास किसान अरुण त्रिपाठी की हत्या की गई थी। एएसपी विक्रम सिंह व चित्रकूट एसडीओपी रोहित राठौर की टीम ने आरोपी रींवा के सुरसाखुर्द कर्चुलियान निवासी रामखेलावन उर्फ रितिक साकेत, चोरहटा रायपुर खैरा निवासी अमित साकेत, सुरसाखुर्द निवासी सज्जन उर्फ संजू साकेत व चोरहटा खैरी निवासी कृष्णा लखेरा के अलावा चार किशोर को पकड़ा है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू व निशानदेही पर घटनास्थल के पास खेत से रक्तरंजित पत्थर बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दो सितंबर को रितिक व संजू महिला दोस्त के साथ सतीक्षुण आश्रम व मचखड़ा पहाड़ घूमने आये थे। अरुण त्रिपाठी अपने खेत पर थे। उन्होंने मोबाइल से दोनोंं युवकों की महिला दोस्त के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। जानकारी होने पर युवकों ने उनसे डिलीट करने के लिए कहा। इस पर किसान ने दस हजार रुपये मांगे। युवकों ने दो हजार रुपये देकर डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन किसान ने आठ हजार बाद में आकर दे जाना कहकर भगा दिया था। रितिक और संजू ने गांव चले गए। अगले दिन आठ साथियों के साथ तीन सितंबर को किसान की रेकी की। बताया कि जब किसान खेत जा रहा था तब रास्ते में मार दिया। उसके पास मौजूद चाकू (गुप्ती) से उसके शरीर पर वार कर भाग गए थे। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed