फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The farmer returned after seeing the destroyed crop and died

Chitrakoot News: नष्ट फसल देखकर लौटे किसान की मौत

Fri, 07 Apr 2023 06:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
The farmer returned after seeing the destroyed crop and died
फोटो नंबर- 4 व 5 परिचय-
विज्ञापन

परिजन बोले-पांच लाख रुपये ले रखा है कर्ज, सदमे से जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर ब्लाक क्षेत्र के कपसेठी गांव में खेत में बारिश से नष्ट फसल देखकर लौटे किसान की घर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि कर्ज के चलते नष्ट फसल देखकर उनकी सदमे से मौत हुई है। कपसेठी निवासी अभिलाष पटेल ने बताया कि पिता छेदीलाल (50) को गुरुवार की रात को खेत से घर आने पर अचानक सीने में दर्द उठा तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि उनके नाम 13 बीघे जमीन थी। पिछले दिनों बारिश के चलते उनकी गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी, जिससे वह तनाव में रहते थे।
वह गुरुवार की शाम को गांव के पास ही खेत देखकर लौटे थे और उनकी तबियत बिगड़ी थी। उन्होंने इंडियन बैंक तरौंहा से अपने नाम डेढ़ लाख रुपये व माता देवमती के नाम डेढ़ लाख रुपये केसीसी लिए थे। उन्होंने परिचित से पांच लाख रुपये कर्ज लेकर बैंक का कर्ज जमा कर दिया था।
विज्ञापन

बताया कि अब प्राइवेट लोगों को कर्ज नहीं दे पा रहे थे, जिससे वह कुछ दिनों से तनाव में थे और यह घटना घट गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में सदर एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि फसल नष्ट होने की बात गलत है। इतनी बारिश या ओलावृष्टि नहीं हुई है। इस मामले में जानकारी की गई है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह फसल का नष्ट होना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed