फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The family members created a ruckus alleging wrong treatment

Chitrakoot News: गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 17 Aug 2024 03:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The family members created a ruckus alleging wrong treatment
चित्रकूट। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया। कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कपसेठी मुहल्ला निवासी सतिनिया देवी ने बताया कि उसका बेटा आदेश सोनकर (24) 13 अगस्त को फेरी करने जाते समय राजापुर कस्बे में हादसे का शिकार हो गया था। उसके पैर में चोट आ गई थी। उसे सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया था। वहा से जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में कुछ कर्मचारियों ने मरीज को जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक में ले जाने के लिए कहा। परिजन 15 अगस्त को डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक लाए। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए 70 हजार रुपये मांगे। परिजनों ने 40 हजार रुपये जमा कर दिए। ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजन गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पत्नी अर्चना गर्भवती है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों से कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक चलाने के संबंध में सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed