फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The disease is detected timely through investigation- Deputy CM

Chitrakoot News: जांच से समय पर पता चलती है बीमारी-डिप्टी सीएम

Mon, 14 Apr 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 14 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The disease is detected timely through investigation- Deputy CM
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान एवं नेशनल मेडिको आर्गेनाइजेशन ने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर 150 गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 550 चिकित्सक व स्टॉफ ने 75 टोलियों में शिविर में उपचार किया। सभी को दवाएं भी बांटी गईं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने करते हुए कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आर्थिक रूप से सशक्त होने से कुछ बुराईयां भी सामने आती है। इन बुराईयों को दूर करने में हमारी संस्कृति और संस्कार सहयोगी होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग हो तो बीमारी का आसानी से समय पर पता चल जाता है और उसका समय पर इलाज संभव है। शिविर से मेडिकल छात्रों का कौशल और व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरु हुआ। 150 स्थानों पर शिविरमें पहले दिन दो हजार से अधिक ग्रामीणों का इलाज किया गया। शिविरमें प्रमुख रूप से डॉ. तेज्वल तिवारी, डॉ.विवेक चौकसे, डॉ.गीता भार्गव, डॉ. चेतन महाजन, डॉ. प्रभु मिश्रा, डॉ. आनंद सेठी, डॉ. सावित्री लोधी ने इलाज किया। स्वामी विश्वात्मानंद, जानकी महल चित्रकूट के सीताशरण जी महाराज, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, एनएमओ के डॉ. विवेक चौकसे, डीआरआई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन, कोषाध्यक्ष वसंत पंडित, कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस, डीएम चित्रकूट शिवशरणप्पा जीएन, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रेणुका जायसवाल, बालेंद्र गौतम, डीन सतना मेडिकल कॉलेज एसडी गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed