{"_id":"57449ed24f1c1bb5156921e9","slug":"the-death-of-two-brothers-all-eyes-moist","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की मौत से सभी की आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों की मौत से सभी की आंखें नम
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास रोता बिलखता मृतक भाइयों के पिता चंद्रभान पटवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। नहाने गए दो भाइयों की मौत के मंजर से सभी की आंखें नम हो र्गइं। दुकानदार प्रतिदिन तो दुकान बंद कर घर चले जाते थे लेकिन दो दिनों से फर्नीचर का काम होने के कारण दोनों रात में भी दुकान में ही सोते थे।
कई सालों से चूड़ी का थोक व्यापार करने वाले चंद्र्रभान पटवा के पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे छोटा पुत्र रवि भौंरी गांव में चूड़ी की दुकान करता है जबकि अन्य चारों पुत्र कर्वी की इसी दुकान को संभालते थे। उसकी पत्नी का निधन दो साल पहले हो चुका है। कई दिनों से दुकान में फर्नीचर का काम होने की वजह से दो भाई पवन और बच्चू तो कर्वी में कोतवाली के पीछे बने घर चले गए लेकिन अनिल और नीरज दुकान में रुक गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों भाइयों के लिए काला दिन साबित हो गया। बाल्टी लेकर पहले बड़ा भाई अनिल छत पर पहुंचा तो करंट का शिकार हो गया। पीछे से पहुंचा छोटा भाई नीरज को करंट का अहसास नहीं था। उसने भाई को बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन वह भी मौत के मुंह में समा गया।
जल्द जानकारी मिलती तो बच जाती जान
घटनास्थल पर दोनाें भाइयों को सबसे पहले तुलसी मार्केट के एक सिलाई के दुकानदार ने देखा लेकिन उसने नीचे आकर लोगों को घटना की जानकारी नहीं दी। लगभग 20 मिनट बाद उसने अन्य लोगों को बताया तो सभी भौचक्के रह गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इसके बाद लगभग 20 मिनट में वाहन का इंतजाम कर दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यदि सबसे पहले घटना को देखने वाला तत्काल जानकारी देता तो दोनों की जान बच जाती।
विज्ञापन
पत्रकारों से अभद्रता
इतना ही नहीं घटना की जानकारी होते ही पत्रकार मौके पर पहुंचे तो दुकानदारों ने उसके साथ अभद्रता की। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई है।
विद्युत विभाग की लापरवाही
सभी ने विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जहां से नल का पाइप आया है वहां से विद्युत के अलावा डिस्क का तार भी गुजरा है। घटना की जानकारी होते ही विभाग के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को अलग कर नल के पाइप को भी हटा दिया। अधिशाषी अभियंता विद्युत राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि विभागीय मदद पीड़ित परिवार को की जाएगी।
दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा
मुख्यालय के बस स्टैंड के तुलसी मार्के ट की छत पर बने समाजवादी पार्टी कार्यालय के लिए लगे नल का प्रयोग दुकानदार भी करते हैं। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि पानी के लिए किसी को मना नहीं किया जाता। नल में विद्युत कटी तार जुड़ने से ही घटना हुई है। इसके लिए अधिकारियों से दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।