फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The death of the young man immersed in river

नदी में डूबे युवक की मौत

Mon, 18 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 18 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man immersed in river
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां के साथ रविवार सुबह सब्जी तोड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद नदी से शव निकाला गया।  
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी तुलीचंद्र निषाद (18) पुत्र स्व. सुरेश चंद्र रविवार तड़के अपनी मां राज कुमारी के साथ अपने खेत से सब्जी तोड़ने गया था। सब्जी तोड़ने केे बाद मां नित्यक्रिया के लिए चली गई और तुलीचंद्र ने नदी के पानी से तोड़ी गई सब्जी को धोने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह नदी में जा गिरा और डूब गया। इधर थोड़ी देर बाद मां लौटकर आई तो पुत्र को न पाकर चिल्लाने लगी।



शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग आए और उसे तलाशने लगे। लगभग दो घंटे बाद नदी से उसे निकाला गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुलीचंद्र दो भाइयों में छोटा था। लगभग दस वर्ष पूर्व पिता की मौत के बाद वह बडे़ भाई रामकेश और मां के साथ मिलकर वह सब्जी की खेती कर परिवार चलाता था। दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी होने पर प्रधान कमलादेवी, लेखपाल धर्मराज सिंह व प्रधान के पति रामनरेश ने गांव जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed