{"_id":"56e9a5e24f1c1bec728b46ca","slug":"the-death-of-the-innocent-child-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालिका की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बालिका की मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कौहारी गांव में मंगलवार रात को दो साल की मासूम शोभा देवी ने बिस्कुट खाने की जिद की तो पिता राजेंद्र निषाद उसे लेकर पास के कामता की परचून की दुकान से बिस्कुट खरीदा। राजेंद्र ने बताया जब वह पुत्री को गोद में लेेकर घर लौट रहा था उसी वक्त रास्ते में पहले से बैठे चार युवकों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। इसी दौरान लाठी मासूम के सिर पर लग जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अनिल कुमार से नाली निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के खुन्नस में उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध है। आपसी खुन्नस में विवाद दोनों पक्षों के बीच है लेकिन मंगलवार को हमले के आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है।
दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।