फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The death of the faithful from the current HT line, put jam

एचटी लाइन के करंट से श्रद्धालु की मौत, जाम लगाया

Wed, 12 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 12 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The death of the faithful from the current HT line, put jam
अशोह गांव के सिंघानिया तालाब के पास पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर जाम लगाए खड़े ग्रामीण। - फोटो : amarujala

प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर में सवार दो भाई एचटी लाइन की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


पहाड़ी थानाक्षेत्र के अशोह गांव के देवी पंडाल के आयोजक बुधवार दोपहर को मूर्ति विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर से सिंघानिया तालाब आए थे। ट्रैक्टर से मूर्ति उतारते समय श्रद्धालु जय-जयकार कर रहे थे। जैसे ही गांव के श्यामसुंदर (35) पुत्र रामखिलावन ने दोनों हाथ ऊपर उठाए, तो वह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


करंट लगते ही मौजूद छोटे भाई संतोष ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार अन्य लोगाें में हड़कंप मच गया। किसी तरह ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया गया और दोनों झुलसे भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां श्यामसुंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही सिंघानिया तालाब के पास मौजूद ग्रामीणों में विद्युत विभाग को लेकर आक्रोश पनप गया और उन्होंने पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। राजापुर एसडीएम रामसुख राम और सीओ बृजराज, थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार काफी नीचे से गुजरी एचटी लाइन को हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आज हुई मौत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। एसडीएम व सीओ ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। उधर, विद्युत विभाग के जेई शिवप्रसाद राही से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।


परिवार पर टूटा पहाड़
इस घटना के बाद मृतक श्यामसुंदर के परिवार में मानों गम का पहाड़ टूट पड़ा। सबसे बड़ा भाई श्याम की मौत और छोटे संतोष के गंभीर रूप से झुलस जाने से सबका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed