{"_id":"57bc7cf34f1c1b8e63d508c1","slug":"the-death-of-a-child-from-diarrhea-21-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से एक बालिका की मौत, 21 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से एक बालिका की मौत, 21 बीमार
चित्रकूट
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
गांव में जानकारी देते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ डायरिया व बुखार का प्रकोप भी जारी है। डायरिया पीड़ित पांच साल की बालिका की मौत हो गई जबकि दो दर्जन पीड़ितों का इलाज जारी है। मृतका के भाई की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरैंया के बाई का कुंआ की बस्ती में इन दिनों डायरिया का प्रकोप है। मंगलवार सुबह राजेंद्र की बेटी सरोज (पांच) की इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई जबकि उसका दो साल का बेटा जितेंद्र मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले मानिक पुर स्वास्थ्य केंद्र सूचना दी गई लेकिन कोई इलाज करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मंगलवार को एक बालिका की मौत के बाद मानो स्वास्थ्य विभाग की नींद खुल गई। सीएमओ को तुरंत जानकारी दी गई। जिसके बाद देर शाम डा. एसके वर्मा पूरी टीम के साथ गांव पहुंचे। बस्ती में 21 बच्चे व बड़े डायरिया व बुखार से पीड़ित मिले।
जिसमें गुटुवा, छोटा, चंद्रकली, शांति व बिट्टन की हालत ज्यादा खराब रही। स्वास्थ्य टीम ने सभी का इलाज कर स्वच्छता का संदेश दिया। हैंडपंपों के आसपास चूना व डीडीटी का छिड़काव कराया गया। कुंओं में क्लोरीन डालकर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी गई। इस मौके पर एएनएम मुन्नी पांडेय भी मौजूद रहीं।