फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The country does not need Raja Ram, but Vanvasi Ram: Lalji Desai

देश को राजा राम की नहीं, वनवासी राम की जरूरत : लालजी देसाई

Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The country does not need Raja Ram, but Vanvasi Ram: Lalji Desai
चित्रकूट। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि देश को राजा राम की नहीं, वनवासी राम की जरूरत है। वनवासी राम सभी वर्ग के लोगों को गले लगाकर उनकी समस्या का समाधान कराते हैं। दुनिया का सबसे प्राचीन मानव धर्म है। इसी पर कांग्रेस चलती है। देश में मोदानी मॉडल चल रहा है। इससे देश को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर कस्बे के रामायण मेला परिसर में रविवार को कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत किसी को तमाचा मारने के बाद, उसको ठीक करने का काम कर रहे हैं। मंदिर और मस्जिद को लेकर दिए उनके बयान पर संघ अमल करे तभी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि संघ बोलता कुछ और है, लेकिन बंद कमरे में अलग रणनीति बनाता है, जिसे भाजपा लागू करती है।
विज्ञापन

देसाई ने आरोप लगाया कि संघ अपने लोगों को बुलडोजर चलवाने और भीड़ हिंसा कराने के लिए छोड़े हुए है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बाबा डॉ. आंबेडकर पर दिया गया बयान बहुत घटिया है। संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस सेवादल जनवरी से देश के 100 से अधिक स्थानों पर संविधान चौपाल आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि देश में मोदानी मॉडल चल रहा है। इससे अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार को मध्य वर्ग व गरीब की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed