{"_id":"6a1b3a1671d5b5c991012e55","slug":"the-body-of-a-shepherd-was-found-hanging-from-a-tree-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131765-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला चरवाहे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला चरवाहे का शव
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में चरवाहे का शव बरदहा नदी किनारे पेड़ से फंदा पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है जबकि पुलिस सुसाइड ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मणपुर के चौकी पुरवा निवासी विकास ने बताया कि उसके पिता अजय कुमार कोल (47) शुक्रवार को बकरी चराने जंगल गए थे। इसके बाद घर नहीं आए। रातभर खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह खोजते हुए नदी किनारे पहुंचे तो पोहा घाट के पास बरगद के पेड़ से फंदे पर उनका शव लटक रहा था। परिजन के मुताबिक घर में कोई विवाद व कहासुनी नहीं हुई थी। विकास ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
अजय के दो बेटे विकास व रामस्वरूप, एक बेटी रूपा और पत्नी शिवकुमारी है। घटना के बाद से सभी का हाल बेहाल है। 14 मई को विकास की शादी हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेष चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने पहले खुदकुशी की सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।