फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The blueprint of development drawn by visiting the city

नगर भ्रमण कर खींचा विकास का खाका

Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The blueprint of development drawn by visiting the city
राजापुर। तुलसी जन्मस्थली राजापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने नगर भ्रमण किया। विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई गई। खोया मंडी, सब्जी मंडी व परमिट वाहनों को ठहरने के लिए बस अड्डा की जमीन को भी चिह्नित किया है। अतिक्रमण हटाने पर निकले मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश संबंधित को दिए हैं। कस्बे के तीन तालाबों का भी स्थलीय निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

रैपुरा तिराहे पर लगने वाली खोया मंडी को नगर पंचायत के प्रांगण में लगाने के निर्देश दिए हैं। परमिट युक्त वाहनों को ठहरने के लिए बाईपास स्थित सरकारी जमीन पर बस अड्डा निर्धारित करने के निर्देश वाहन स्वामियों को दिए गए हैं। फुटपाथ पर लगने वाली सब्जी मंडी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों तथा ठेलिया पर सामान बेचने वाले लोगों को सरांय तलैया में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा की देखरेख में व्यापारियों को जमीन का आवंटन कराने के लिए कहा है। कहा कि फुटपाथ पर दुकानें पाई गईं तो वीडियोग्राफी कर उनके सामान की जब्ती करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed