{"_id":"62a4dd429c2a77455d644d5b","slug":"the-bike-collided-with-the-animal-the-death-of-the-young-man-chitrakoot-news-knp7018543165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी के पास सड़क पर अचानक जंगली जानवर आने पर तेज रफ्तार से जा रही बाइक टकराई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुकमाखुर्द नई दुनिया निवासी विजय कुमार (25) पुत्र कल्लू शुक्रवार की रात बाइक से खरीदारी करने कर्वी बाजार आया था। देर शाम गांव वापसी पर जब देवांगना घाटी के गिरधार बाबा आश्रम के आगे पहुंचा तो अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसकी बाइक जानवर से टकरा गई और चालक छिटककर दूर जा गिरा। अन्य राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विजय हेलमेट पहने था, लेकिन उसके सीने और पेट पर गंभीर चोट आईं। डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां सुदामा और पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक पुत्र है और दो माह की बच्ची है। वह मजदूरी करता था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।